वैदिक काल से ही होता रहा नारियों का सम्मान : मंजू पारीक

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन : नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में इनर व्हील क्लब ऑफ़ वृंदावन, दिव्य शक्ति के तत्वावधान में भारत सरकार के नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सशक्त नारी सशक्त भारत कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष निशा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ l जिसमें मथुरा जनपद के चार प्रमुख विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 311 की आइ.एस.सो. मंजू पारीक ने कहा कि वैदिक काल से ही नारियों का सम्मान भारत की परंपरा रहा है। भारत की नारियों में आपला, सीता, गार्गी, रानी लक्ष्मीबाई, रानी अहिल्याबाई, द्रौपदी आदि ऐसी महिलाएं हुई हैं,जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से समाज को एक नई दिशा दी है। आज भी देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने अपनी योग्यता के बल पर देश को अपनी सेवा के माध्यम से दिशा दी हैl
अध्यक्ष निशा शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर वर्तिका किशोर, न्याय के क्षेत्र में प्रतिभा शर्मा, शिक्षा के क्षेत्र में पूनम चौबे और पुलिस विभाग में कार्यरत इस्मिति पंवार को “मंडलीय आदर्श नारी दुर्गा शक्ति” सम्मान से अलंकृत किया गया। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और पटका-प्रसाद आदि भेंट किया गया।
सम्मानित हुई प्रमुख शिक्षाविद् पूनम चौबे ने कहा के शिक्षा के बल पर राष्ट्र को उन्नतशील बनाया जा सकता है l अधिवक्ता प्रतिभा शर्मा ने बताया कि बालिकाओं पर होने वाले अपराधों व परेशानियों को किस प्रकार से कानूनी सहायता मिल सकती है।
पुलिस विभाग में कार्यरत स्मिता पंवार ने महिला पुलिस के कर्तव्य के बारे में जानकारी दी।
डॉक्टर वर्तिका किशोर ने सर्वाइकल कैंसर चिकित्सा के बारे में सैकड़ो बालिकाओं का ज्ञानवर्धन किया l
इस अवसर पर कार्यक्रम में संयोजिका नीरजा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संध्या शर्मा, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, ममता श्रीवास्तव, सारिका,मनीषा, पुष्प लता, रेनू,छाया, श्रीं शांडिल्य, इशिका आचार्य व संध्या शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

द एमिनेंट रिसर्च, नई दिल्ली के द्वारा सम्मानित हुईं "पंजाब रत्न" मनप्रीत कौर

Sat Nov 29 , 2025
द एमिनेंट रिसर्च, नई दिल्ली के द्वारा सम्मानित हुईं “पंजाब रत्न” मनप्रीत कौर सेवा कार्यों के लिए मिला “टॉप आइकन अवार्ड 2025” सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन : ठाकुर बांके बिहारी महाराज की परम् भक्त एवं संकट मोचन […]

You May Like

advertisement