रायबरेली में आज तीन राज्य मंत्रियों की मौजूदगी में जहाँ मुफ्त एम्बुलेंस सेवा की सौ गाड़ियों का इज़ाफ़ा

लोकेशन,रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में आज तीन राज्य मंत्रियों की मौजूदगी में जहाँ मुफ्त एम्बुलेंस सेवा की सौ गाड़ियों का इज़ाफ़ा हुआ वहीं जनसंचारी रोग रोकथाम सप्ताह और स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान बरेली से मुख्यमंत्री के अभिभषण को भी लाइव सुनाया गया। इस दौरान भीषण गर्मी के बावजूद सीएम योगी को सुनने के लिए पूरा पंडाल खचा खच भरा रहा। रायबरेली में गर्मी के मौसम में होने वाले जनसंचारी रोग रोकथाम की अभियान के लिए जहाँ स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहे वहीं स्कूल चलो अभियान और सौ नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाने के लिए ज़िले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान मौजूद रहे। इस दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह भी अपने ग्रह जनपद के इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। बरेली से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इन सभी योजनाओं का पूरे प्रदेश के लिए लोकार्पण किया। उसके बाद रायबरेली को मिली सौ 108 और 112 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाने के साथ ही स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग रोकथाम का शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर ज़िले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि जिला पिछले वर्ष संचारी रोग रोकथाम में अव्वल रहा है इसलिये इसकी शुरुआत यहीं से हुई है। इस दौरान उन्होंने स्कूल चलो अभियान के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि कायाकल्प के तहत परिषदीय स्कूलों की स्थिती बेहतर हुई है। इसलिए आमलोगों को चाहिए कि महंगे प्राइवेट स्कूल की जगह यहां अपने बच्चों का एडमीशन कराएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावधान! थानेसर शहर के इन हिस्सों में जानलेवा हो सकता है पानी, योगेश शर्मा ने आंकड़ों के साथ किया खुलासा

Wed Apr 2 , 2025
सावधान! थानेसर शहर के इन हिस्सों में जानलेवा हो सकता है पानी, योगेश शर्मा ने आंकड़ों के साथ किया खुलासा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : जी हां, थानेसर शहर के खातापुर मोहल्ला, अंचला चौक, सौदागर मोहल्ला, अमन पैलेस, मसीता हाउस, अचार वाली गली आदि क्षेत्रों में ट्यूबवेल […]

You May Like

Breaking News

advertisement