45 वर्षीय किसान अरुण कुमार ने बेचा 96 क्विंटल धान प्राप्त राशि का खाद-बीज एवं दैनिक जरूरतों में करेंगे उपयोग

कोरिया 01 दिसम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज ग्राम सरड़ी निवासी 45 वर्षीय किसान श्री अरूण कुमार राजवाडे़ (पिता- स्व जगनारायण) ने साख सहकारी समिति, छिन्दडांड में पहुंचकर धान विक्रय किया।

किसान अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.8500 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 96 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 2,27,424 रुपए की राशि प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खेती, खाद-बीज की खरीदी एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे।

किसान अरुण कुमार ने खरीदी केंद्र की सुगम एवं व्यवस्थित प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएँ काफी सुविधाजनक और पारदर्शी हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

11 दिसम्बर तक प्राप्त किए जाएंगे एसआईआर गणना पत्रक

Mon Dec 1 , 2025
16 दिसम्बर से 15 जनवरी तक प्राप्त किए जाएंगे दावा-आपत्ति 14 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन उतर बस्तर कांकेर 01 दिसम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया जा रहा है। आयोग द्वारा पूर्व में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमों की तिथियों में संशोधन […]

You May Like

advertisement