सदन संदेश पत्रिका का विमोचन

विधायी कार्यों से संबंधित जानकारी का लाभ आम जनमानस तक पहुंचे : विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।
सदन संदेश पत्रिका हरियाणा विधान सभा की नई सोच, नई दिशा, नए संकल्प का शुभारम्भ : नायब सिंह।

चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 2 दिसंबर : हरियाणा विधान सभा का एक वर्ष पूरा होने पर प्रकाशित पत्रिका सदन संदेश का विमोचन मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा, विधायक बीबी बतरा, सलाहकार संपादक डॉ. चंद्र त्रिखा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंत्री और पक्ष-विपक्ष के विधायक मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सदन संदेश पत्रिका जन-जन को विधायिका के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि यह समारोह कैपिटल कॉम्प्लेक्स में विधान भवन के सेरेमोनियल गेट पर हो रहा है, जो अपने आप में अनूठा है। इस कॉम्प्लेक्स के केंद्र में विधायिका और इसके दाई ओर कार्यपालिका तथा बाई ओर न्यायपालिका स्थापित है।
सदन संदेश पत्रिका में सत्र समीक्षा के साथ सूचनात्मक, रोचक तथ्यों की प्रस्तुति की गई है। यह सब जागरूकता के नाते से महत्वपूर्ण है। कौन विधायक कितनी बार चुना गया, हमारे युवा और महिला विधायकों का विवरण भी दिया गया है। इस पत्रिका में संदेश भेजने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा उप-सभापति हरिवंश, राज्यपाल प्रो. असीम घोष, मुख्यमंत्री नायब सैनी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पत्रिका का प्रकाशन नियमित रूप से किया जाएगा।
श्री कल्याण ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। हम सब मिलकर उसी दिशा में प्रयास कर रहे हैं। प्रधान मंत्री चाहते हैं कि पंचायत से लेकर संसद तक सभी विधायी संस्थाएं मजबूत हों। युवा, महिला जनप्रतिनिधियों तक उनसे संबंधित सभी तक जानकारियां पहुंचे। इसके लिए भविष्य में भी सम्मेलन करेंगे और यह पत्रिका इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में अनेक कार्य हुए हैं, इनका विवरण इस पत्रिका में दिया गया है। प्रशिक्षण संबंधी सभी जानकारी भी इसमें संकलित की गई है। उन्होंने कहा कि विधान सभा से जुड़े सभी सिविल कार्यों को भी गति दी जाएगी। उन्होंने विधायिका के प्रति जनमानस के बढ़ते रुझान का उल्लेख करते हुए कहा कि गत सत्रों में दर्शक संख्या में उत्साहजनक वृद्धि हुई है।
इस अवसर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि सदन संदेश पत्रिका हरियाणा विधान सभा की नई सोच, नई दिशा, नए संकल्प का शुभारम्भ है। यह विधायी कामकाज को नई ऊर्जा देगी। उन्होंने कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों पर विश्वास करती है। इस विश्वास को बनाए रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। विधायिका वह स्थान है जहां कानून बनते हैं और नीतियां तय होती हैं। सबका दायित्व है कि जनता की भावनाओं को समझे और उन पर सार्थक चर्चा करें। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का स्वाभाविक हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि शोध आधारित विधायी कार्यों की पहले से ज्यादा जरूरत है। हम सब को मिलकर ठोस समाधान प्रस्तुत करने होंगे। इस प्रकार के प्रकाशनों और स्वस्थ चर्चा से सदन की कार्य क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने पत्रिका के प्रकाशन के लिए विधान सभा अध्यक्ष और उनकी टीम का बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राज्य गीत के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. परमेश कुमार पर्यावरण अध्ययन संस्थान के निदेशक नियुक्त

Wed Dec 3 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 2 दिसंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार आईआईएचएस के प्रोफेसर परमेश कुमार को पर्यावरण अध्ययन संस्थान का निदेशक नियुक्त किया है। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रो. परमेश कुमार की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से दो […]

You May Like

advertisement