सातवें नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ कालरात्रि का किया गुणगान

सातवें नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ कालरात्रि का किया गुणगान

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में भक्तों का लग रहा तांता

फिरोजपुर 05 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सुख दास में सातवें नवरात्रि में अमृत वेला प्रभात सदस्यों ने माँ कालरात्रि का गुणगान किया, इस धार्मिक कार्यक्रम में नाचते गाते हुए भक्तों ने मां का गुणगान किया और मां के जयकारे लगाए। जगदीश मक्कड़, शाम आनंद, साजन वर्मा, राजू, लक्की और तरसेम लाल अरोड़ा ने महामाई की सुन्दर भेटों/भजनों का गुणगान किया। इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने अपने प्रवचनों में कहा कि नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है जो माँ दुर्गा का सबसे उग्र रूप है जिसकी नवरात्रि की सातवीं रात को पूजा की जाती है। रात्रि का अर्थ है रात। काल का अर्थ है समय, मृत्यु, काला या अंधकार। इसलिए कालरात्रि वह है जो समय से परे है, रात के अंधकार से परे है। इस अवसर पर देशबंधु तुल्ली, सरदार अवतार सिंह, प्रदीप चानना, सूरज धवन, संजीव नरूला, अजय ग्रोवर, प्रवेश कुमार, राजू ओबेरॉय, संजीव पूजा हांडा, हेमंत स्याल, महंत शिवराम दास, पुरषोत्तम चावला, आशा गुप्ता, सुनीता कटारिया, टीना, सीमा धवन, कल्पना भारद्वाज और अधिक संख्या में बच्चों और बूढों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय रेल ने SwaRail (सवारेल) सुपर ऐप को किया लॉन्च। इस ऐप के माध्यम से रेलयात्री कई रेल सेवाओं अर्थात, अनारक्षित टिकट, आरक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट बुक करना। ट्रेन की जानकारी खान-पान का ऑर्डर और सफर के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं

Sun Apr 6 , 2025
भारतीय रेल ने SwaRail (सवारेल) सुपर ऐप को किया लॉन्च। इस ऐप के माध्यम से रेलयात्री कई रेल सेवाओं अर्थात, अनारक्षित टिकट, आरक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट बुक करना। ट्रेन की जानकारी खान-पान का ऑर्डर और सफर के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर शिकायत भी दर्ज करा सकते […]

You May Like

advertisement