सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में खेल महोत्सव युवाओं को खेलों से जोडऩे का उत्कृष्ट प्रयास : डीपी चौधरी

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत दूसरे चरण में विधानसभा स्तर पर 32 खिलाडिय़ों को दिए गए पुरस्कार।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 4 दिसंबर : सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण में आज विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा। कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और कर्ण शूटिंग अकादमी में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में लगभग 1100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अब तक कुल 32 खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जा चुका है। खिलाडिय़ों ने विभिन्न ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आज द्रोणाचार्य स्टेडियम में खेल स्पर्धाओं के आयोजन कार्यक्रम में मुख्यातिथि डीपी चौधरी वाइस चेयरमैन जिला परिषद ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव युवाओं को खेलों से जोडऩे और उन्हें प्रोत्साहन देने का उत्कृष्ट प्रयास है। बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों की भागीदारी यह साबित करती है कि सांसद नवीन जिन्दल के कुशल मार्गदर्शन में यह खेल महोत्सव क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह भर रहा है। उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाडिय़ों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिताओं के परिणामों में एथलेटिक्स महिला वर्ग में आयुषी ने 100 मीटर दौड़, कमलजीत ने 400 मीटर दौड़, अंजली ने 5 किलोमीटर दौड़, प्रतिष्ठा ने ऊंची कूद, नेहा ने लंबी कूद, नीरज देवी ने शॉट पुट और भूमिका ने डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में कुशल ने 100 मीटर दौड़, गुलशन ने 400 मीटर दौड़, रवि भूमक ने 5 किलोमीटर दौड़, अंश ने ऊंची कूद और लंबी कूद, गुलशन ने शॉट पुट तथा प्रिंस विर्क ने डिस्कस थ्रो में पहला स्थान हासिल किया। रस्सीकूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पार्थ और महिला वर्ग में निकिता विजेता रहे। कार्यक्रम में सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष विवेक रावत, बलदेव सैनी, राममेहर अत्री, विकास अधिकारी भूषण मंगला, कोच पंकज पराशर, सांसद खेल महोत्सव कोऑर्डिनेटर रोहन मेनन, थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश विधान सभा में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का स्वागत

Fri Dec 5 , 2025
चण्डीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 4 दिसम्बर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही देखी। इससे पूर्व श्री कल्याण मध्य प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निमंत्रण पर भोपाल स्थित बोट क्लब […]

You May Like

advertisement