आयुष विश्वविद्यालय में बीएमडी जांच शिविर आज

हड्डी संबंधी बीमारियों की जांच करेंगे विशेषज्ञ।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (आयुर्वेदिक अस्पताल) में आज शुक्रवार को हड्डी खनिज घनत्व (बीएमडी) जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों की टीम मरीजों के स्वास्थ्य की जांच और आवश्यक परामर्श भी देंगे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. राजा सिंगला ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में 5 दिसंबर को शल्य तंत्र विभाग की ओपीडी कक्ष संख्या-14 में हड्डी खनिज घनत्व (BMD) जांच शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में हड्डियों की सेहत से संबंधित समस्याओं जैसे-ऑस्टियोपोरोसिस,हड्डी क्षरण एवं अन्य हड्डी संबंधी रोगियों की निशुल्क जांच की जाएगी। डॉ. सिंगला ने बताया कि कैंप सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक चलेगा, जिसमें मरीजों को हड्डियों की देखभाल, पोषण, और सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद के चार ब्लॉकों के 452 दिव्यांग लाभार्थियों को लगभग 59 लाख 26 हजार रुपए की लागत से 896 सहायक उपकरण दिए

Fri Dec 5 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर बिपिन राजपूत रायबरेली में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत जनपद के चार ब्लॉकों के 452 दिव्यांग लाभार्थियों को लगभग 59 लाख 26 हजार रुपए की लागत से 896 सहायक […]

You May Like

advertisement