कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 183 बोरी अवैध धान व एक वाहन जप्त

जांजगीर-चांपा 09 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान प्रवेश को रोकने हेतु चेक पोस्ट स्थापित कर सतत निगरानी कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य एवं मंडी के संयुक्त जांच दल ने बलौदा तहसील के ग्राम अंगारखार एवं हरदीविशाल छापेमारी कर अवैध धान व वाहन जप्त किया।
      तहसील बलौदा के ग्राम अंगारखार में सुमीरीत लहरें पिता दिनाराम लहरें के परिसर से 113 बोरी धान मात्रा 45.20 क्विंटल एवं ग्राम हरदीविशाल से गाड़ी क्रमांक सीजी 11 ए के 9475 से अवैध परिवहन करते 70 बोरी धान मात्रा 28 क्विंटल धान गाड़ी सहित थाना बलौदा के सुपुर्दगी में दिया गया। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या परिवहन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा जाएगी।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में 08 से 31 दिसम्बर 2025 तक चलेगा सघन कुष्ठ खोज अभियान

Tue Dec 9 , 2025
जांजगीर-चांपा 09 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में 08 से 31 दिसम्बर 2025 तक सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में कुष्ठ रोग के उन्मूलन के उद्देश्य से समुदाय में कुष्ठ रोग के संक्रमण को […]

You May Like

Breaking News

advertisement