कांग्रेस की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गाँधी के जन्म दिन के अवसर पर जिला अस्पताल में फल वितरण कर गंभीर बीमार मरीजों का हाल चाल पूछ कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली :अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षता, कांग्रेस की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके जन्म दिन के अवसर पर जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया और गंभीर मरीजों का हाल-चाल पूछा और उनकी हर संभव मदद के लिए उनके परिजनों से कहा कि अगर कोई भी परेशानी हो तो कांग्रेस कार्यालय पर संपर्क करें ।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैन ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी त्याग की एक मिसाल है जिन्होंने इतने पारिवारिक दुखों को सहन करते हुए वह आज भी देशवासियों की सेवा के लिए चिंतित रहती हैं ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि हम सभी कांग्रेस जन उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं उन्होंने कहा की नेहरू, गांधी परिवार ने समय-समय पर देशहित के लिए अपनी कुर्बानियां दी है ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा की कांग्रेस की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी ने देशा हित के लिए जो संघर्ष वह कर रही है उसको यह देश और देशवासी कभी भुला नहीं सकते ।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ने कहा की कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षता, चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी आज भी देश हित के लिए अपने परिवार को राजनीति में सक्रिय किए हुए हैं।
इस अवसर पर शहर और कैंट विधानसभा के कोआर्डिनेटर डॉ हरीश गंगवार, सुरेश वाल्मीकि, उल्फत सिंह कठेरिया, मुकेश वाल्मीकि ,जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, प्रवीण मिश्रा ,विनोद कुमार, तीर्थ मधुकर ,देवेंद्र श्रीवास्तव, मुस्कुरान शरीफ, मनोज कुमार ,योगेश जायसवाल, शेखर अग्रवाल, मोबिन कुरैशी, कमरुद्दीन सैफी, सुरेश दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसआईआर को लेकर तहसीलदार और चेयरमैन ने सभासदों के साथ बैठक की

Wed Dec 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा वार्ड नंबर 4 प्राथमिक विद्यालय सेकंड और मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 में शराफत मेंबर के घर के ठीक सामने चौंक में आज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और लेखपाल आदित्य गंगवार ने एसआई आर को लेकर चेयरमैन इमराना […]

You May Like

advertisement