एसआईआर को लेकर तहसीलदार और चेयरमैन ने सभासदों के साथ बैठक की

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा वार्ड नंबर 4 प्राथमिक विद्यालय सेकंड और मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 में शराफत मेंबर के घर के ठीक सामने चौंक में आज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और लेखपाल आदित्य गंगवार ने एसआई आर को लेकर चेयरमैन इमराना बेगम और सभासदों एवं बूथ एजेंटों और वीएलए के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन इमराना बेगम ने की। संचालन चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने किया।‌ बैठक में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने वीएलए और कस्बे के सभासदों और बीएलओ को एसआईआर को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान चेयरमैन इमराना बेगम ने बैठक में मौजूद सभी सभासदों और वीएलए को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जिम्मेदारी है कि हम सभी लोग बीएलओ की मदद करे और 18 साल के लोगों के लोगों के वोट बनवाएं और जो लोग कस्बे में रहते हैं उनके वोट मतदाता सूची से कट न पाए। सभी लोग बीएलओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एसआईआर की प्रक्रिया में मदद करने का काम करें। इस दौरान लेखपाल आदित्य गंगवार ने कहा कि किसी भी मतदाता का गणना पत्र भरने से न रह पाए शत प्रतिशत वोट बचाने की जिम्मेदारी हमारी और आप सभी की है और कहा कि मीरगंज विधानसभा में 46000 वोट काटे गए हैं और ऐसी स्थिति में हमें ध्यान रखना है कि किसी भी ऐसे व्यक्ति का वोट ना काटा हो जो जो जीवित हो और उसका कहीं अन्य जगह वोट ना हो। बैठक में चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, मीरगंज विधानसभा प्रभारी सुरेश गंगवार, बीएलओ यूनुस अंसारी, बीएलओ साधना वर्मा, बीएलओ अनुज कुमार, सभासद सराफत हुसैन, सभासद प्रदीप गुप्ता, मौलाना अहसन अंसारी, डॉक्टर मोइन उद्दीन, तस्लीम अंसारी, यूनुस अंसारी, जाकिर हुसैन, वसीम अहमद, वासिर अहमद, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, गौरव मिश्रा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, बिटटी भाई, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी समेत कस्बे के सभी सभासद एवं समाजसेवी और गणमान्य लोगों के साथ सभी राजनीतिक पार्टियों के लोग बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान सभी लोगों ने एसआईआर कार्य में बीएलओ की मदद कर मतदाता सूची पुन निरीक्षण कार्य में मदद की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायकों का दिल्ली दौराः विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नई दिल्ली पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

Wed Dec 10 , 2025
नई दिल्ली, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 9 दिसंबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में बुधवार को हरियाणा के विधायक लोकसभा की कार्यवाही देखेंगे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में मंत्री भी शामिल रहेंगे। विधायकों के दौरे से पहले […]

You May Like

advertisement