गोहाना में प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन रविवार 14 दिसबंर को होगा आयोजित : नवीन बंसल

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना इकाई करेगी मेज़बानी।
श्रमजीवी पत्रकार कल्याण कोष का होगा शुभारंभ।

गोहाना, संजीव कुमारी 13 दिसम्बर : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा कल रविवार 14 दिसम्बर को गोहाना में गोहाना के इतिहास का पहला सब से बड़ा पत्रकार सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। उक्त सम्मेलन के विषय पर आज यहां गोहाना में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव नवीन बंसल ने बताया कि इस पत्रकार सम्मेलन में प्रदेशभर से सैकड़ों पत्रकारो को उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया जाएगा।
बंसल ने कहा कि इस प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में हरियाणा के केबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन, गोहाना नगर परिषद की चेयरमैन रजनी विरमानी,गोहाना की एसडीएम अंजली श्रोतीय, गोहाना की डीसीपी भारती डब्बास के साथ – साथ अनेको राजनीतिक,प्रसाशनिक,सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थित रहेगी।
प्रदेश महासचिव बंसल ने कहा इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारो के उत्थान,कल्याण व आर्थिक सहायता के लिये श्रमजीवी पत्रकार कल्याण कोष का शुभारंभ उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
बंसल ने कल रविवार 14 दिसम्बर को गोहाना में आयोजित होने वाले इस प्रदेशस्तरीय सम्मान समारोह के आयोजन के लिये श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना इकाई के जिलाध्यक्ष अनिल जिंदल,महासचिव जगबीर जैन सहित समस्त गोहाना कार्यकारिणी को बधाई दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विश्वविद्यालय ने बीड़ मथाना में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Sat Dec 13 , 2025
184 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा, आहार-विहार के महत्व को समझाया। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में शनिवार को गांव बीड़ मथाना स्थित आरोग्य मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया। आयुर्वेदिक अस्पताल के […]

You May Like

advertisement