श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में महानिदेशक संजीव वर्मा ने ली मीटिंग

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में महानिदेशक संजीव वर्मा ने ली मीटिंग

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

बोले-भगवान का दूसरा रूप हैं डॉक्टर।

कुरुक्षेत्र,9 जून : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर होने वाली योग मैराथन के संदर्भ में हरियाणा खेल विभाग एवं आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा ने मीटिंग ली। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। मीटिंग में कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल समेत अन्य जिलों के खेल और आयुष विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। महानिदेशक ने मैराथन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए आयुष और खेल विभाग को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान व कुलसचिव प्रो.ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने महानिदेशक संजीव वर्मा का स्वागत किया।
आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में 56 आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर हैं। खास बात ये है कि इनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, एएमओ और योग सहायकों की ड्यूटी लगाई।
मैराथन के हीरो हैं खिलाड़ी: संजीव
महानिदेशक संजीव वर्मा ने कहा कि खिलाड़ी मैराथन के हीरो हैं। खिलाड़ियों के बिना कोई खेल सफल नहीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का डीएनए अलग होता है, जो मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसान बना देते हैं।
नया रिकॉर्ड बनाएगी मैराथन।
इस अवसर पर महानिदेशक संजीव वर्मा ने कहा कि 15 जून को ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 25 हजार लोग योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के लिए दौड़ लगाएंगे, जो हरियाणा का नया रिकॉर्ड बनाएंगी।
महानिदेशक ने ये दिए जरूरी निर्देश
मीटिंग में महानिदेशक संजीव वर्मा ने सभी अधिकारियों से सुझाव मांगे। सभी को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के निर्देश दिए। महानिदेशक ने मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने,यातायात व खान-पान की व्यवस्था करने और सुरक्षा के प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैराथन की सेल्फी अपडेट करने वाले को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए तैयारी बड़े स्तर पर

Mon Jun 9 , 2025
शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए तैयारी बड़े स्तर पर वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा।स्थानीय शहरी निकायों को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम।सम्मेलन में दिखेगी हरियाणा के आतिथ्य भाव की मिसाल। […]

You May Like

advertisement