सेना विजय दिवस पर कोमोडोर भास्कर,कर्नल गाईन और ग्रुप कैप्टन अलका वीर को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में भारतीय सेना दिवस पर मंगलवार को मंडल विहार कालोनी के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय सेना विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कर्नल पंकज अग्रवाल ने बताया कि 16 दिसंबर 1971 भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है, जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में विजय प्राप्त की और बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिलाई। यह दिन भारतीय सेना के साहस और वीरता को दर्शाता है, और हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। विजय दिवस पर थल सेना के कर्नल असमंजा गाईन,वायु सेना की ग्रुप कैप्टन अलका वीर और जल सेना के कोमोडोर राजेन्द्र भास्कर को शाल,स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल पंत, संरक्षक के.बी.अग्रवाल,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,महासचिव प्रदीप माधवार ने सम्मानित किया। खासतौर से मौजूद लोगों में सूबेदार एम.एस. मेहरा,कैप्टन जसवंत सिंह भाकुनी ,कैप्टन नवरत्न सिंह ,सुरेश बाबू मिश्रा,मुकेश सक्सेना,अनिल गुप्ता,बेबी शर्मा,विजय शर्मा,प्रकाश चंद्र सक्सेना,कल्पना सक्सेना,नरेश मलिक,सुधीर मोहन, मीरा मोहन,अपर्णा गाईन, पूनम वीर,विनीता अग्रवाल,डॉ.असित रंजन,राजीव सक्सेना, गंगाराम पाल,ब्रजेश कुमार सक्सेना,वेद प्रकाश सक्सेना, किरन सक्सेना,मंजू लता सक्सेना और ए.एस. अग्रवाल उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महाराजा अग्रसेन की रसोई मकर संक्राति से होगी शुरू

Wed Dec 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक लल्ला मार्केट के सामने स्थित श्री कृष्ण लीला स्थल पर हुयी। बैठक में सर्वसम्मति से “श्री महाराजा अग्रसेन की रसोई” की शुरूआत करने का निर्णय लिया गया।अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि […]

You May Like

advertisement