सीडीओ ने तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

सीडीओ ने तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी : सीडीओ

रायबरेलीः- 20 दिसम्बर 2025,
मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि तहसील डलमऊ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 21, पुलिस 06, विकास 04 एवं अन्य 02 कुल 33 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 05 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दबिश के दौरान 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

Sat Dec 20 , 2025
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत दबिश के दौरान 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद_ 300 किलो लहन मौके कराया गया नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत रायबरेलीः- 20 दिसम्बर 2025,जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के […]

You May Like

advertisement