ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के जोगिंदर सिंह बने प्रदेश महासचिव

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों को किए गए पहचान पत्र वितरित।

कुरुक्षेत्र (अमित) 28 दिसंबर : ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक रविवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकार साथियों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक का आयोजन सेक्टर-17 स्थित संघ के प्रांतीय कार्यालय में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश के मुख्य संरक्षक दलबीर सिंह मलिक ने की, जबकि प्रदेश संरक्षक सुशील शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश इकाई में महासचिव पद पर जोगिंदर सिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। राजकुमार कौशिक को जिला संगठन सचिव, सतनाम सिंह चट्ठा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सत्यनारायण गुप्ता को पिहोवा ब्लॉक प्रधान बनाया गया। इस मौके पर स्थानीय कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला कुरुक्षेत्र इकाई के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक में संगठन की गतिविधियों के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश मुख्य संरक्षक दलबीर सिंह मलिक और प्रदेश संरक्षक सुशील शर्मा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने संपर्क में आने वाले पत्रकार बंधुओं को संगठन से जोड़कर इसकी शक्ति बढ़ाएं। बैठक में प्रदेश उपप्रधान देस राज भटनागर, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, जिला प्रधान सुरेन्द्र कौशिक, जिला उप प्रधान संजीव गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा दिए जाने वाले प्रत्येक आह्वान पर सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करें और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
इस अवसर पर संगठन की ओर से सदस्यों को पहचान पत्र एवं नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। बैठक में यह भी अपील की गई कि वरिष्ठ पत्रकार पंकज अरोड़ा की पूज्य माता स्वर्गीय संतोष रानी की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 जनवरी 2026 को कीर्ति नगर में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम में सभी सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।
बैठक में मुख्य प्रदेश संरक्षक दलबीर मलिक, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, संरक्षक सुशील शर्मा, प्रदेश महासचिव जोगिंदर सिंह, जिला प्रधान सुरेन्द्र कौशिक, उप प्रधान संजीव गोयल, अरविंद मोहन शर्मा, हरिदास चनालिया, कुलवंत बग्गा, राजकुमार कौशिक सहित संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीबी-जी राम जी योजना से रोजगार के साथ गांवों के विकास को मिलेगी नई दिशा

Sun Dec 28 , 2025
योजना के तहत 100 की जगह अब 125 दिवस का मिलेगा रोजगार रायगढ़, 27 दिसम्बर 2025/ राष्ट्रीय पेसा दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों को केंद्र सरकार की वीबी जी राम जी योजना के तहत किए जाने वाले विकासात्मक […]

You May Like

advertisement