बे मौसम आंधी पानी से किसानों की भारी क्षती

बे मौसम बारिश ने किसानो को किया परेशान

मेहनगर आज़मगढ़

बेमौसम बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया है। खेत में कटी पड़ी फसल भीग गई है। मौसम बदलने से गर्मी से राहत तो मिली है। हालांकि बिजली कटौती की भी समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में बनी है।

आज सुबह तेज उतर-पश्चिम हवा के साथ करीब 11 बजे कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। किसान फसल बचाने के लिए इंतजाम करते दिखे। खेत में पड़ी गेहूं की फसल बिछ गई है। बे मौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल बारिश की चपेट में आ गई है। अब गेहूं की फसल की मढाई का कार्य प्रभावित हुआ है। किसानों को अब फसल को घर लाने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा । खेतों में जमा की गई फसल को सूखने में कम से कम एक सप्ताह से 10 दिन का समय लगेगा। गेहूं को सुखाने के लिए फसल को फैलाकर रखना होगा। जिससे बारिश की वजह से दोहरी मेहनत करनी पड़ेगी। सामान्य स्थिति में दो-तीन दिन में गेहूं की फसल घर पहुंच जाती है। अब करीब 10 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। इससे फसल के खराब होने का खतरा भी है। जिसे लेकर किसान काफी परेशान हैं।

तेज़ हवा व बारिश से बिजली गुल

तेज़ हवा व बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तीन बजे दोपहर तक बिजली नहीं आई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्षिक परीक्षाफल का हुआ वितरण, पुरस्कार पाकर खिला बच्चों का चेहरा

Fri Apr 11 , 2025
वार्षिक परीक्षाफल का हुआ वितरण, पुरस्कार पाकर खिला बच्चों का चेहराआजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तवरोशनी चित्रांश ने विद्यालय किया टॉपसगड़ी तहसील के अंतर्गत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बालिका विद्यालय कंजरा मोड पर आज वर्ष 2024- 25 का वार्षिक परीक्षा फल वितरित किया गया प्रत्येक क्लास में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान […]

You May Like

advertisement