Breaking Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

धान खरीदी और उठाव की प्रक्रिया सुचारू, किसानों को मिल रहा लाभ

सोनारू कश्यप और सुकलो बघेल ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर खेती-किसानी को दिया बढ़ावा

अब बना रहे हैं नया मकान, रबी सीजन में मक्का एवं मसूर की खेती से होगी अतिरिक्त आय

जगदलपुर, 30 दिसंबर 2025/ शासन की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति से अन्नदाताओं को अच्छा सम्बल मिल रहा है और वे धान विक्रय की राशि से जहां खेती-किसानी को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए जुटे हैं। तोकापाल विकासखण्ड अंतर्गत मरकापाल निवासी किसान सोनारू कश्यप और छापर भानपुरी के सुकलो बघेल बताते हैं कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से उन्हें बड़ी मदद मिल रही है और धान की अच्छी पैदावार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जिससे उन्हें ज्यादा मुनाफा हो सके।
       छापर भानपुरी धान उपार्जन केन्द्र अपनी उपज बेचने आए सोनारू कश्यप ने बताया कि करीब 10 एकड़ कृषि भूमि में से 8 एकड़ में धान की खेती करते हैं, इस वर्ष 132 क्विंटल धान विक्रय कर रहे हैं, जिससे करीब एक लाख रुपए फसल ऋण लिंकिंग में देंगे। उन्होंने गत वर्ष के धान एवं मक्का विक्रय की राशि से शुरू किए 7 कमरे के पक्का मकान को इस साल पूरा करने की बात कही। वहीं रबी सीजन में 8 एकड़ रकबा में मक्का की पैदावार लेकर अतिरिक्त आय होने पर घर-परिवार की जरूरतें पूरा करेंगे। इसी तरह छापर भानपुरी के सुकलो बघेल ने बताया कि लगभग 12 एकड़ कृषि भूमि में से 10 एकड़ रकबा पर धान की खेती करते हैं, अभी 116 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाए हैं। जिससे 2 लाख रुपए फसल ऋण भी लिंकिंग में कटौती होगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 120 क्विंटल धान विक्रय से 5 कमरे का नया पक्का मकान बनाना शुरू किए थे उसे इस साल पूरा करना है। वर्तमान में करीब 5 एकड़ खेती जमीन पर चना एवं मसूर की पैदावार लिए हैं। किसान सुकलो बघेल ने कहा कि उन्नत खेती-किसानी से घर-परिवार में खुशहाली आयी है और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। छापर भानपुरी धान खरीदी केन्द्र में प्रभारी ने बताया कि धान उपार्जन के लिए पर्याप्त बारदाने सहित अन्य सभी व्यवस्था उपलब्ध है। अभी तक इस धान खरीदी केन्द्र में 28 हजार 577 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel