कोण्डागांव, 30 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में किसानों को अपनी मेहनत से उपजाए गए धान को समर्थन मूल्य पर बेचने से आर्थिक सशक्तिकरण मिल रहा है, जिससे वे खेती-किसानी को और सुदृढ़ बना पा रहे हैं। कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम मसोरा निवासी महिला किसान श्रीमती राधा बघेल ने बताया कि उन्होंने इस खरीफ सीजन में अपनी 3 एकड़ कृषि भूमि में उत्पादित 67 क्विंटल धान का विक्रय किया है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने खेत में किये गये बोर खनन (बोरवेल) का भुगतान करेंगी, जिससे सिंचाई की सुविधा में वृद्धि होगी और आगामी रबी मौसम में मक्के की खेती कर डबल फसल प्राप्त करेंगी। श्रीमती राधा बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
कोंडागांव, 30 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने आज जिले के उन दिव्यांगजनों से मुलाकात की, जिन्होंने स्वरोजगार के लिए निगम से ऋण लेकर समय पर उसका भुगतान किया है। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना से जिले के अधिक […]