पशु रेस्क्यु वाहन से दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर से पशु रेस्क्यु वाहन किया लोकर्पित

कवर्धा, 31 दिसंबर 2025। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर के समीप पशु संरक्षण एवं संवेदनशील सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशु रेस्क्यु वाहन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। यह पशु रेस्क्यु वाहन विधायक मद से 13 लाख 60 हजार रुपये की लागत से क्रय किया गया है। लोकार्पण अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से वाहन की तकनीकी विशेषताओं, उपयोगिता एवं संचालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही विभागीय कर्मचारियों से वाहन का परीक्षण भी कराया तथा घायल पशुओं को सुरक्षित तरीके से वाहन में लाने एवं ले जाने की पूरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा।
पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि इस पशु रेस्क्यु वाहन के माध्यम से सड़क दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से घायल पशुओं को त्वरित रूप से घटना स्थल से पशु चिकित्सालय तक पहुंचाया जा सकेगा। उपचार उपरांत इन पशुओं को सुरक्षित रूप से गौ शाला अथवा पशु शेल्टर तक ले जाने की भी समुचित व्यवस्था इस वाहन में की गई है। इससे घायल एवं असहाय पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा तथा उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गौ संरक्षण एवं पशु कल्याण को लेकर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। पशु रेस्क्यु वाहन जैसी सुविधाएं न केवल पशुओं के जीवन की रक्षा करेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशु रेस्क्यु वाहन का नियमित, समुचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों, आम नागरिकों एवं गौ वंश तक पहुंच सके। साथ ही वाहन की सतत निगरानी एवं रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इस अवर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व संसदीय सचिव डाॅ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री योगेश्वर राज सिंह, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सभापति डाॅ. बीरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा सहित समस्त पार्षद, जनप्रतिनिधि, श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 02 स्क्वायर बेलर मशीन किया लोकार्पित

Wed Dec 31 , 2025
कवर्धा, 31 दिसंबर 2025। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर के समीप 02 स्क्वायर बेलर मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मशीन एवं वाहन की […]

You May Like

Breaking News

advertisement