लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में 7 नवम्बर को होगा यूनिटी मार्च का आयोजन

राहौद से खरौद होते हुए शिवरीनारायण तक निकलेगी पदयात्रा

जांजगीर-चांपा 04 नवम्बर 2025। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में युवाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 6 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किए गए 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले में पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में 07 नवम्बर 2025, शुक्रवार प्रातः 8 बजे से यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा नगर पंचायत राहौद से प्रारंभ होकर नगर पंचायत खरौद होते हुए नगर पंचायत शिवरीनारायण तक निकाली जाएगी। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने पदयात्रा के सुचारू संचालन के संबंधित अधिकारियों आवश्यक दायित्व सौंपे हैं। 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

Tue Nov 4 , 2025
25 नवम्बर तक किए जा सकते है आवेदन जांजगीर-चांपा 04 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) ने विकासखंड अकलतरा के ग्राम कोटमीसोनार एवं नगर पंचायत नरियरा के वार्ड क्रमांक 01 व 13 के नवीन शासकीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement