अंकिता भंडारी प्रकरण पर भाजपाई भी सीबीआई जांच के पक्षधर, सीएम के हस्तक्षेप से पटाक्षेप की उम्मीद, जनभावना सीबीआई जांच के पक्ष में पूर्व विधायक नवीन दुम्का

अंकिता भंडारी प्रकरण पर भाजपाई भी सीबीआई जांच के पक्षधर, सीएम के हस्तक्षेप से पटाक्षेप की उम्मीद, जनभावना सीबीआई जांच के पक्ष में पूर्व विधायक नवीन दुम्का।

रिपोर्टर -ज़फर अंसारी

स्थान, लालकुआँ

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और अंकिता भंडारी के माता–पिता से हुई मुलाकात के बाद अब मामले के शांतिपूर्ण पटाक्षेप की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं पीड़ित परिवार की भावनाओं का सम्मान करने तथा हुई बातचीत के आधार पर सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिया है, जिससे राज्य की जनता में विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
यहाँ अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि उर्मिला सनावर वापस लौट आई हैं और एसआईटी के समक्ष अपना बयान देने के लिए प्रस्तुत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार त्वरित एवं निष्पक्ष जांच के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि धरना–प्रदर्शनों का अंत हो सके और स्थिति सामान्य हो।
उन्होंने कांग्रेस के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष का कार्य अपनी बात रखना है और यह उनका अधिकार भी है, लेकिन सरकार को राज्य की छवि और जनता के सम्मान को ध्यान में रखते हुए निर्णायक कदम उठाने होंगे।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान जनभावना पूरी तरह से सीबीआई जांच के पक्ष में है। यदि सरकार सीबीआई जांच का निर्णय लेती है तो इससे समाज में फैली आशंकाओं का अंत होगा, सत्य सामने आएगा और सरकार को अपनी साफ-सुथरी छवि को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
उनके बयान के बाद यह भी संकेत मिल रहे हैं कि अब भाजपा खेमे के भीतर से भी सीबीआई जांच के समर्थन की आवाजें तेज हो रही हैं, जिससे सरकार पर निर्णायक कदम उठाने का दबाव और बढ़ सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Fri Jan 9 , 2026
बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन रिपोर्ट :ज़फर अंसारीस्थान : हल्द्वानी बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या की घटनाओं को लेकर आज हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी में भारी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]

You May Like

advertisement