गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव आयोजित

गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव आयोजित

कुरुक्षेत्र (अमित) 11 जनवरी : विद्या भारती हिन्दू शिक्षा समिति हरियाणा एवं ग्रामीण शिक्षा विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 11 जनवरी आज रविवार प्रातः 10:30 बजे गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अमीन मार्ग, कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र संकुल के तीन विद्यालय गीता कन्या, गीता निकेतन आवासीय तथा गीता निकेतन मोहन नगर के द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों के वार्षिक उत्सव का आयोजन हिन्दू सेवक संघ द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विनय गुप्ता ( समाजसेवी), अशोक गर्ग ( प्रधान अग्रवाल समाज), विशिष्ट अतिथि चेतराम शर्मा ( मंत्री, ग्रामीण शिक्षा विकास समिति) तथा मुख्य वक्ता सुभाष शर्मा ( सह संयोजक क्षेत्रीय सेवा शिक्षा) रहें। कार्यक्रम के संयोजक विनोद गर्ग रहे।
कार्यक्रम का शुभ आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथिगण का परिचय गीता कन्या की प्राचार्या सुमन बाला के द्वारा करवाया गया। तीनों संस्कार केंद्रों के बालकों के द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र गतका एवं सूर्य नमस्कार रहा। नन्हें नन्हें बच्चों ने पूर्ण उत्साह से प्रतिभागिता की। अग्रवाल समाज प्रांत महासचिव राजेश सिंगला ने विद्या भारती विद्यालयों द्वारा किए जाने वाले कार्य सेवा क्षेत्र शिक्षा की भूरि भूरि प्रशंसा की। विनय गुप्ता ने कार्यक्रम सहयोग हेतु ₹11000 की घोषणा की। चेतराम शर्मा ने शुभ आशीष देते हुए कहा कि विभिन्न गतिविधियों में हमारी संस्कृति की झलक आवश्यक हैं। गतका की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक प्रकार का शारीरिक व्यायाम तथा एकाग्रता की साधना है। जो बालक किसी भी कारण से विद्यालय नहीं आ पाते उन्हें संस्कार देने का कार्य विद्या भारती संस्कार केंद्र के माध्यम से कर रही हैं। धर्म परिवर्तन आज की बड़ी समस्या है। हमारे गुरुओं ने हिन्दू की रक्षा के लिए संपूर्ण वंश बलिदान कर दिया। हमारा दायित्व है कि लालच में फंस कर धर्म परिवर्तन न करें। संस्कार केंद्र की आचार्य दीदियों से आग्रह किया कि समाज में जागृति पैदा करने हेतु अपने उत्सवों एवं त्योहारों का महत्व अवश्य बताएं। समाज सेवियों से आग्रह किया कि अपने पारिवारिक कार्यक्रम संस्कार केंद्र के बच्चों के संग मनाएं। समर्पण विषय रखते हुए सभी से अनुरोध किया कि 23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन अवश्य करें। सुभाष शर्मा ने इस वार्षिक उत्सव के आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। प्रस्तुति के मूल में हमारे त्योहार होने आवश्यक हैं । त्योहार केवल प्रदर्शन नहीं जीवन का अंग बने। पिछले 200 वर्षों में भारत लगभग 27 बार विभाजित हुआ है। जहां संस्कृत में कमी आई है वही देश विभाजित हुआ है। RSS की प्रेरणा से विद्या भारती के विद्यालयों के द्वारा संस्कार केंद्र चलाएं जा रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें सहयोग करें। अपने पूर्वजों के नाम से भी संस्कार केंद्र आरंभ किया जा सकता हैं। धर्म की रक्षा का दायित्व उत्तर भारत का है। उत्तर भारत ने सभी आक्रमणकारियों को उत्तर भारत में ही रोक लिया उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।
संस्कार केंद्र के बच्चे लेने वाले नहीं देने वाले बने। देने का अर्थ केवल धन नहीं भाव भी है। संस्कार केंद्र के बालक देश के निर्माता बनें।
हिन्दू सेवक संघ के प्रधान बलदेव डाबरा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मनप्रीत कौर, सुखविंदर कौर, गुरमीत कौर, मोहित मेहता, अजय सिंगला, गौरव, सपना, अनुराधा तथा अभिभावक गण उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को समर्पित है भारतमातरम राष्ट्रपीठ : डा. रोहताश जमदग्नि

Mon Jan 12 , 2026
नई दिल्ली (संजीव कुमारी) 11 जनवरी : ‘सर्वविदित है कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है – भारतीय संस्कृति, विश्व की वन्दनीय संस्कृति है – सनातन संस्कृति एवं विश्व की सर्वकल्याणकारी संस्कृति है – वैदिक संस्कृति। भारतीय संस्कृति अथवा सनातन संस्कृति अर्थात वैदिक संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना पर आधारित है […]

You May Like

Breaking News

advertisement