मानपुर में नए मतदाताओं को जोड़ने विशेष अभियान

ईसीआई के एसआईआर कार्यक्रम अंतर्गत फॉर्म-6 भरवाने की कार्रवाई

मोहला 12 जनवरी 2026/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार विकासखण्ड मानपुर में नए मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में शामिल करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल, लाल श्याम शाह कॉलेज एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अध्ययनरत विद्यार्थियों और युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर 01 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं से निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-6 भरवाए गए। अधिकारियों ने बताया कि SIR कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने संवैधानिक मतदान अधिकार से वंचित न रह जाए। प्रशासन की ओर से युवाओं से अपील की गई कि वे समय रहते अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दें।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रेणी-सी मतदाताओं के लिए एसआईआर कार्य जोरों पर, मानपुर क्षेत्र में सत्यापन प्रक्रिया तेज

Mon Jan 12 , 2026
मोहला 12 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR) अभियान के अंतर्गत मानपुर क्षेत्र में श्रेणी ‘C’ मतदाताओं के सत्यापन का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। इस श्रेणी में वे मतदाता शामिल हैं, जिनका नाम वर्ष 2003 […]

You May Like

Breaking News

advertisement