मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में अमृतवेला सोसाइटी ने भजन कीर्तन किया और प्रभातफेरी निकाली

फिरोजपुर 18 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में अमृतवेला सोसाइटी के सदस्यों ने प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में अमृतवेला सदस्यों ने भजन कीर्तन का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। सचिन नारंग, जगदीश मक्कड़, राजेश वासुदेवा, करण मोंगा, अजय मोंगा, और राजू खुंडिया ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। मौनी अमावस्या के अवसर पर भक्तों श्रद्धालुओं ने सत्संग और संकीर्तन रूपी स्नान किया। भजन कीर्तन उपरान्त अमृतवेला सदस्यों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें बाबा लाल दयाल मंदिर वाले भी शामिल हुए। प्रभातफेरी का भव्य और गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। विपन चोपड़ा और वरिंदर चोपड़ा ने दूध और बिस्किट का लंगर लगा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस अवसर पर पंडित राजेश वासुदेवा ने मौनी अमावस्या के बारे में बताते हुए कहा कि मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन मौन रहकर किए गए जप-तप और सेवा कार्य साधक को विशेष पुण्य प्रदान करते हैं। शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि इस दिन किया गया स्नान और दान मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर मोक्ष के मार्ग की ओर अग्रसर करता है। आरती उपरांत लंगर प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम चावला, महंत शिवराम दास, संजीव हांडा, प्रवेश कुमार, लोकेश तलवाड़, सूरज धवन, मनोज ग़खड़, रमेश खुराना प्रधान मंदिर बाबा लाल दयाल, पंडित सत्यनारायण, विनोद ग्रोवर, धर्मपाल हांडा, राकेश मित्तल, रविश कक्कड़, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, गीता बाबूटा, अरुणा तलवाड़, कविता मोंगा, आशा गुप्ता, अनिता, नीना सलूजा और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बसंत पंचमी को अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में छोटू राम की स्मृति में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

Sun Jan 18 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 18 जनवरी : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 23 जनवरी 2025 को दीनबंधु सर छोटू राम जी की स्मृति में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। […]

You May Like

advertisement