उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण थीम पर जागरूकता सत्र सह कार्यशाला का किया गया आयोजन

जांजगीर-चांपा 21 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 24 जनवरी 2026 ’’बालिका दिवस’’ के उपलक्ष्य में 16 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ’’उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण’’ थीम पर चंद्रकिरण शर्मा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, शिवरीनारायण में जागरूकता सत्र सह कार्यशाला आयोजित की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने कार्यशाला में बालिकाओं को एनीमिया के बारे में जानकारी देते हुए उसके लक्षण, कारण एवं उपचार के बारे में बताया। आयरन व विटामिन-युक्त भोजन जैसे पालक, दाल, ड्राई फ्रूट्स तथा विटामिन-सी युक्त फलों के सेवन की सलाह दी गई। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में “लड़का-लड़की एक समान” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता, बालिका सशक्तिकरण हेतु मानव श्रृंखला तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में पर्यवेक्षक, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थी।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा प्राक्चयन परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 व 28 जनवरी को

Wed Jan 21 , 2026
जांजगीर-चांपा 21 जनवरी 2026/ राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थी, जो नई दिल्ली स्थित विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं से वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने हेतु इच्छुक हैं, […]

You May Like

Breaking News

advertisement