श्री शनि ठाकुर, वनरक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

कलेक्टर श्री विनय लंगेह के औचक निरीक्षण में पाए गए थे अनुपस्थित

महासमुंद 29 नवंबर 2025/ वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक पांडेय द्वारा वनरक्षक श्री शनि ठाकुर परिसर रक्षी, भलेसर बागबाहरा को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि धान खरीदी वर्ष 2025-26 के सुचारू रूप से संपादन हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला महासमुन्द के आदेश के द्वारा आपकी ड्यूटी चेक पोस्ट खट्टी में लगाई गई है। किन्तु आज दिनांक तक कर्तव्य स्थल में उपस्थित नहीं हुए हैं। आपका यह कृत्य वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही को दर्शाता है। आपके द्वारा बरती गई कदाचरण हेतु आपके विरूद्ध छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (एस्मा)के तहत आवश्यक कार्यवाही किये बाबत् संदर्भित पत्र प्राप्त हुए हैं।

अतः आप आज दिनांक तक चेक पोस्ट खट्टी में उपस्थित नही होने के संबंध में औचित्यपूर्ण कारणों का उल्लेख करते हुए स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर उचित माध्यम से प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण असंतोषजनक अथवा नियत समय सीमा के भीतर प्राप्त नही होने की स्थिति में आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिए आप व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि पत्र प्राप्ति के तत्काल चेक पोस्ट खट्टी में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा खट्टी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें शनि ठाकुर बिना वैध कारण के अनुपस्थित पाए गए थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार को अब शहीद याद आते हैं- अरविंद राज स्वरूप

Sat Nov 29 , 2025
आजमगढ़।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आजमगढ़ ने पार्टी के शताब्दी वर्ष पर अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन विशाल रैली और सभा की।जिसकी अध्यक्षता हरिगेन राम और संचालन जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय ने किया।भाकपा के कार्यकर्ता जिले के कोने कोने से जजी मैदान में एकजुट होकर लाल झंडो और बैनरों […]

You May Like

advertisement