राज्य के आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

महासमुंद 14 अगस्त 2025/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त से 16 अगस्त 2025 रात 11ः59 बजे तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी नजदीकी शासकीय आईटीआई या वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। समय सीमा से पहले आवेदक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार एवं संस्था/व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में बदलाव कर सकते हैं। पूर्व के आवेदक जो अगले चरण (राउंड) में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर, संस्था/व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः करना अनिवार्य होगा, अन्यथा वे अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण

Thu Aug 14 , 2025
महासमुंद 14 अगस्त 2025/ जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9.00 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। सुबह […]

You May Like

Breaking News

advertisement