महासमुंद 22 जनवरी 2026/ राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत 21 जनवरी को शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में कोटपा एक्ट 2003 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003) विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में समस्त जिले के अंतर्विभागीय एक-एक प्रतिभागियों को शामिल किया गया। प्रशिक्षण में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग व नगरीय प्रशासन के एक-एक प्रतिभागियों को नामांकित किया गया था। राज्य स्तरीय कार्यशाला के उपरांत कोटपा एक्ट 2003 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003) विषय पर जिले के संयुक्त प्रवर्तन दल के द्वारा कोटपा एक्ट 2003 के तहत चालानी कार्यवाही कर उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आई. नागेश्वर राव के निर्देशन, डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन व जिला नोडल अधिकारी एन टी सी पी डॉक्टर छत्रपाल चंद्राकर सर के सहयोग से प्रतिमाह संयुक्त प्रवर्तन दल के द्वारा कोटपा एक्ट 2003 के तहत चालानी कार्यवाही की जाती है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
महासमुंद 22 जनवरी 2026/ राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर सांसद श्रीमती चौधरी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।