संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर 31 जनवरी को उमरी में होगा भव्य और विशाल राज्य स्तरीय समारोह : कृष्ण लाल पंवार

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने राज्य स्तरीय समारोह को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा।

कुरुक्षेत्र (अमित ) 23 जनवरी : हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती भव्य और विशाल होगी। हरियाणा सरकार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती को पूरे श्रद्धा और सम्मान के 31 जनवरी को गांव उमरी में मनाएगी। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के पिपली पैराकीट में आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इस बैठक में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य,एसडीएम शाश्वत सांगवान भी मौजूद रहे। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों के साथ 31 जनवरी को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ले , समारोह में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान संत थे। उन्होंने अपने उपदेशों और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और जातिगत असमानता के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाई। गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और समानता का संदेश देने के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार संत-महापुरुषों की शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘संत-महापुरुष विचार प्रसार एवं सम्मान योजना’ के तहत निरंतर उनकी जयंती और स्मृति समारोह आयोजित करती आ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस बैठक में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को बताया कि समारोह से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएगी, इस समारोह से संबंधित सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पवित्र सरस्वती नदी हरियाणा ही नहीं पूरे भारत वर्ष को बांधती है सांस्कृतिक एकता के पवित्र बंधन में : नायब सिंह सैनी

Sat Jan 24 , 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 63 करोड़ 86 लाख की 26 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मां सरस्वती मंदिर में की पूजा अर्चना, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस व दीन बंधू सर छोटू […]

You May Like

Breaking News

advertisement