परम ओंकार मंदिर में शब्द सृजन संस्था के द्वारा सरस कवि सम्मेलन 04 फरवरी को

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

मथुरा,31 जनवरी : टाउनशिप स्थिति ओंकारेश्वर कॉलोनी के परम ओंकार मंदिर में शब्द सृजन संस्था (पंजीकृत), दिल्ली एन.सी.आर. के द्वारा सरस कवि सम्मेलन 04 फरवरी 2026 को अपराह्न 03 बजे से टाउनशिप स्थित शक्तिधाम मंदिर के अधिष्ठाता आचार्यश्री पीताम्बर महाराज के पावन सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए शब्द सृजन संस्था (पंजीकृत), दिल्ली एन.सी.आर. के संस्थापक अध्यक्ष, सुप्रसिद्ध साहित्यकार, विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया है कि काव्य सम्मेलन में दिल्ली, गाजियाबाद आगरा, मथुरा आदि स्थानों के श्रेष्ठ कवि गण काव्य पाठ करेंगे।जिनमें डॉ. ओंकार त्रिपाठी (दिल्ली), “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी (वृन्दावन), डॉ. ब्रजभूषण चतुर्वेदी (वृन्दावन), राजीव सिंघल (गाजियाबाद), गार्गी कौशिक (गाजियाबाद), रुपेश धनगर (मथुरा) व डॉ. राधाकांत शर्मा (वृन्दावन) आदि कविगण प्रमुख रूप से भाग लेंगे।
कवि सम्मेलन के संयोजक डॉ. राजीव पाण्डेय ने सभी साहित्य प्रेमियों से इस सरस कवि सम्मेलन में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाटक चक्कर पे चक्कर ने छोड़े हंसी के फव्वारे, दिल्ली के कलाकारों ने जमाया रंग

Sun Feb 1 , 2026
कला कीर्ति भवन में नाटक चक्कर पे चक्कर का हुआ सफल मंचन, डीएसपी कुरुक्षेत्र रहे मुख्यअतिथि। कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 31 जनवरी : जिंदगी में हंसना बेहद जरुरी है। बिना हास्य के जीवन नीरस हो जाता है। एक ओर जहां हास्य तनाव को दूर करता है, वहीं लोगों के अंदर स्फूर्ति […]

You May Like

advertisement