Uncategorized

स्व चंद्रदीप सिंह स्मारक 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम का रहा दबदबा

स्व चंद्रदीप सिंह स्मारक 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम का रहा दबदबा-
तरवा आजमगढ़- क्षेत्र के चौरी बेलहा पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर पांच दिवसी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार के खेल के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति माननीय अनिल कुमार जी (दशम)उच्च न्यायालय इलाहाबाद रहे जिन्होंने फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा अपने संबोधन में कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सराहना करता हूं मैं भी इसी तरवा की मिट्टी का लाल हूं इस गरिमा मइ वातावरण में मुझे सहभागिता लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इससे मैं काफी प्रसन्न हूं और जब भी इस तरह के खेल का आयोजन होगा मैं चाहूंगा कि मैं स्वयं ही उस पर उपस्थित रहूं ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और इस क्षेत्र के लोगों को हॉकी में काफी रुचि भी है
विशिष्ट अतिथि सत्य शरण सिंह कमांडिंग ऑफिसर आर्मी बीएचयू में एनसीसी के अधिकारी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस हरे घास के मैदान पर इतनी अच्छी हॉकी की प्रतियोगिता यह काफी सराहना की बात है मैं यहां के आयोजन समिति को धन्यवाद देता हूं
खेल संयोजक प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे के दिनों में इससे भी बड़ी प्रतियोगिता कराने का प्रयास किया जाएगा
प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर व स्पोर्ट्स हॉस्टल लालपुर वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें रेलवे की टीम दो गोल जवाब में वाराणसी की टीम केवल एक गोल कर सकी इस मैच में रेलवे विजई रही
दूसरा मैच उत्तर प्रदेश पुलिस व स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच खेला गया इस एकतरफा मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम तीन शून्य से विजई रही
तीसरा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज मुरादाबाद व स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह हॉकी अकादमी तरवा ए के बीच खेला गया इसमें तरवा की टीम तीन शून्य से विजई रही चौथा मैच एनसीओई सोनीपत हरियाणा व स्व चंद्रदीप सिंह हॉकी अकादमी बी टीम के बीच खेला गया इसमें सोनीपत की टीम तीन गोल जवाब में तरवा की केवल एक गोल कर सकी जिसमें सोनीपत हरियाणा विजई रही आज का पांचवा और आखिरी मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफई व लोधी सिंह द्वारिका सिंह अकैडमी अटगावा गाजीपुर के बीच खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें एक एक गोल कर शुरुआत में ही बराबरी कर ली खेल के मध्य में सफाई ने एक और गोल कर बढ़त बनाई खेल के आखिरी क्षणों में गाजीपुर की टीम लगातार दो और गोल कर मैच पर अपनी बढ़त बना ली इसमें गाजीपुर की टीम विजई रही
इस अवसर पर अजय सिंह गुड्डू जमुआ देवेंद्र सिंह श्री प्रकाश मिश्र शुभम सिंह प्रदीप सिंह एडवोकेट प्रभाकर सिंह संदीप सिंह सोनू हरकेश सिंह रामानंद राजभर राकेश सिंह संजय सिंह अखिलेश सिंह चंचल यादव राजेश्वर मिश्र अंशु सिंह राजेश सिंह सोनू यादव संग्राम सिंह संतोष सिंह उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel