प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर श्रृंगार आरती में परिवार हो रहें शामिल कर रहें सराहना

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर श्रृंगार आरती में परिवार हो रहें शामिल कर रहें सराहना

आरती में सभी लोगों को जरूर आना चाहिए: बिहारीलाल अग्रवाल (जयपुर वाले)

फिरोजपुर 04 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सूखदास फिरोजपुर शहर अमृत वेला सदस्यों द्वारा रोज़ भोलेनाथ शिवलिंग का सुन्दर श्रृंगार कर हरोशोउल्लास सें संध्या आरती की जाती है इसमें मंगलवार जयपुर से आए आदरणीय बिहारीलाल जी द्वारा श्रद्धा व भक्तिभाव से शिव संध्या आरती सम्पन्न की गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया और भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आरती का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर बिहारीलाल जी ने कहा कि शिव संध्या आरती देख मन प्रसन्न हो गया सेवा समर्पण को देख अमृत वेला सदस्यों की सराहना करते कहाँ अहंकार को त्यागकर, विनम्रता और प्रेम के साथ महादेव को अपना सर्वस्व समर्पित करना है। यह आरती मन की व्याकुलता को दूर कर आत्मा को परम शांति से भर देती है, इसलिए आस पास के सभी लोगों को शिव संध्या आरती में अवश्य आना चाहिए। “ॐ नमः शिवाय” का जाप शाम के समय आत्मा को शिव के तेज से जोड़ता है। आरती के दौरान मन्दिर परिसर भक्तिमय वातावरण से परिपूर्ण रहा। आरती से पहले सेवादारो द्वारा शिवलिंग का अदभुत श्रृंगार किया गया जोकि देखने लायक था। शंख नाद हुआ, ढोल नगाड़े बजे, भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर में शिवमय और भक्तिमय हो गया। मंदिर में भारी भीड़ उमड़ रही है, भक्तजन श्रद्धापूर्वक दर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में हर दिन होने वाली दैनिक आरती का हिस्सा है, लेकिन विशेष अवसरों और छुट्टियों में इसका महत्व और भीड़ और बढ़ जाती है.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर में अमृत वेला सदस्यों नें श्री हनुमानजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन किया

Thu Feb 5 , 2026
फिरोजपुर 04 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement