शहर एवं कैंट विधानसभा के पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेस जनों , कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक नावेल्टी चौराहा स्थित उपजाऊ प्रेस क्लब में हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : शहर एवं कैंट विधानसभा के पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेस जनों कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक नावेल्टी चौराहा स्थित उपजा प्रेस कलब में दो सत्रों में हुई पहले सत्र में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आए पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला जी ने विचार विमर्श किया गहन मंथन किया पदाधिकारीयों और कार्यकर्ता से मुलाकात करी उसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 तक शहर विधानसभा के पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया और सभी से अलग बैठकर एक-एक कर बात करी उनके विचारों को सुना और नोट किया ।
उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आए पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला ने कहा कि मैं यहां पर जिला एवं महानगर संगठन में सक्रिय ,ऊर्जावान ,कार्य कर्ताओं की तलाश में आया हूं जो आगे बढ़कर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की कमान को संभाले मेरा कार्य सभी से मिलकर बात करना और जिले में कांग्रेस पार्टी संगठन कैसे और अधिक मजबूत हो उनके विचारों को सुनना और उसके बाद प्रतिदिन की रिपोर्ट जो कांग्रेस द्वारा बनाया गया पोर्टल है उस पर डाली जा रही है राष्ट्रीय नेतृत्व एक-एक पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं जितने भी जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों के आवेदन आएंगे उसमें से सिर्फ 6 वरिष्ठ ,सक्रिय ,पार्टी संगठन के समर्पित मजबूत आवेदकों के आवेदन राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप जाएंगे और वहीं से जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद का निर्णय होगा।उन्होंने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे जोश के साथ कार्य करें संगठन सर्जन अभियान कांग्रेस पार्टी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है हमें इस अभियान को मिलजुल कर सफल बनाना है इस अभियान के जरिए हम नीचे स्तर से लेकर ऊपरी स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान कर सकेंगे इसके माध्यम से हम अधिक से अधिक लोगों को जोड़ सकेंगे और कर्मठ, जुझारू ,कार्यकर्ताओं को आगे लेकर आएंगे हम सबको कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी के विचारों को खास तौर से युवा वर्ग तक लेकर जाना और आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को इस स्तर तक मजबूती प्रदान कर देनी है की कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़े तो वह अपनी जीत को पक्का समझें ।
जिला कांग्रेस कमेटी के लिए निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि आज माननीय पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला जी ने कैंट विधानसभा के 38 वार्ड और शहर विधानसभा के 42 वार्ड से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों से मुलाकात करी उन्होंने बताया कि आज बड़ी संख्या में जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ आवेदन पत्र माननीय पर्यवेक्षक जी को दिए । इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, प्रदेश प्रवक्ता गुरुजी डॉ के० बी० त्रिपाठी, पंडित राज शर्मा, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा , तबरेज खान, चौधरी असलम मिया , जिया उर रहमान , मुजामिल रजा एडवोकेट, जुनैद हसन एडवोकेट, ,डॉक्टर हरीश गंगवार , कमरुद्दीन सैफी, पाकिजा खान, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रभात गिरी गोस्वामी ,नजमी खान जोया, मोहम्मद यामीन , आजाद हुसैन , उमेश आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पांडेय, योगेश जौहरी, उल्फत सिंह कठेरिया ,आशीष रुस्तम, सतीश चंद्र ,मुजम्मिल रजा , जितेंद्र कुमार ,जहीरूद्दीन मुन्ना पार्षद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया तीज उत्सव

Wed Aug 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस द्वारा तीज उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक झलक के साथ झूला, गीत-संगीत, तीज के मनोरंजक खेल और मस्ती का भरपूर आनंद लिया गया। सभी सदस्य रंग-बिरंगे परिधानों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement