संपूर्णता अभियान अंतर्गत विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोंडागांव, 05 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी जिला कोण्डागांव के मार्गदर्शन में व जिला नोडल अधिकारी गैर संचारी रोग कार्यक्रम डॉ. ममता ठाकुर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भावना माहलवार के नेतृत्व में जिला कोण्डागांव में विश्व कैंसर दिवस प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जनदृजागरूकता बढ़ाना, शीघ्र पहचान को प्रोत्साहित करना तथा उपचार हेतु समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना था। इस संबंध में इस वर्ष की थीम “न्दपजमक इल न्दपुनम (विशिष्टता में एकजुट)” अनुसार कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर तथा पुरुषों में मुख का कैंसर के प्रति जनदृजागरूकता, बचाव एवं उपचार की जानकारी आमजन तक पहुंचाने हेतु जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की गई।
विश्व कैंसर दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी ने लोगों से अपील की है कि कैंसर कोई अंत नहीं बल्कि एक चुनौती है जिसे मिलकर जन जागरूकता, समय पर जांच और सही इलाज से हराया जा सकता है। कैंसर से डरने की नहीं किन्तु साथ मिलकर हराने की आवश्यकता है।
लोगों में कैंसर के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु सामूहिक चर्चा, ऑडियो वीडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार, व्यक्तिगत चर्चा, स्कूलों में प्रचार प्रसार, स्लोगन लेखन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन विभिन्न संस्थाओं में किया गया। जिला के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में तंबाकू से मुक्ति एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाते हुए नियमित कैंसर जांच कराने का संकल्प लिया।
साथ ही सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अन्तर्गत एस्पिरेशनल जिला कोण्डागांव में जन समूह का कैंसर के लक्षणों को पहचानने के लिए मुख, स्तन एवं ग्रीवा कैंसरों की स्क्रीनिंग कार्य भी किया गया। जिसमें जिला के 173 उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों ने स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कुल 2227 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया। साथ ही एस्पिरेशनल ब्लॉक माकड़ी के समस्त 34 संस्थाओं में 443 लोगों का कैंसर स्क्रीनिंग का कार्य भी किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 11 एवं 12 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित

Thu Feb 5 , 2026
महासमुंद 5 फरवरी 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने 11 और 12 फरवरी 2026 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 11 फरवरी को रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुंद […]

You May Like

advertisement