Uncategorized

यू.जी.सी. रेगुलेशन 2026 के पूर्ण समर्थन में सौंपा ज्ञापन

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
मजिस्ट्रेट को सोपे ज्ञापन
रायबरेली के एस.सी.,एस.टी., ओ.बी.सी., अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, महिला, न्यायिक एवं धार्मिक सांस्कृतिक शैक्षिक

सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में देश की उच्च शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार के भेद-भाव को रोकने के उद्देश्य व संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाला बिल यू.जी.सी. रेगुलेशन 2026 के पूर्ण समर्थन में एवं रोहित वेमुला एक्ट की तर्ज पर यू.जी.सी. गाईड लाईन कड़ाई से लागू किये जाने को लेकर शहर के बाबा साहब डॉक्टर अम्बेडकर प्रतिमा से शहीद चौक डिग्री कॉलेज चौराहा तक पैदल मार्च निकाल कर देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं केन्द्रीय शिक्षामंत्री महोदय को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग-पत्र द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट राम औतार को सौंपा ज्ञापन। कार्यक्रम का संयोजन अम्बेडरकवादी बहुजन नेता राजेश कुरील एवं रोहित चौधरी नें किया।
ज्ञापन सौपंते हुए सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी आशाराम रावत, विमल किशोर सबरा, देशराज पासी, शिवशंकर बघेल एडवोकेट, रामशरण प्रसाद, सेराज अहमद उर्फ साजन, सुरेश भारतीय, सत्येश गौतम, सूबेदार हरि प्रसाद शास्त्री, राहुल निर्मल, बागी एडवोकेट, प्रीतम कुमार आदि लोगों नें देश की उच्च शिक्षण संस्थानों में एस.सी.,एस.टी., ओ.बी.सी., महिला, दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के साथ जाति, धर्म, लिंग के आधार पर भेद-भाव उत्पीड़न को रोकने के उद्देश्य से देश की सरकार नें सबका साथ सबका विकास के विजन को लेकर यू.जी.सी. रेगुलेशन 2026 लागू किया जिसका हम सभी समर्थन करते है और इस बिल को प्रभावी कार्यान्वयन किये जाने को लेकर राहित वेमुला एक्ट के तर्ज पर पांच सूत्रीय, व्यापक सुरक्षा और समावेशन, संस्थागत् जवाबदेही, समयबद्ध निवारण, समान अवसर केन्द्र, सख्त दण्ड का प्रावधान की मांग करते है।
उक्त पैदन मार्च में अरविन्द कुमार, राजेन्द्र गौतम, श्रीकांत दिवाकर, अमित कुमार, राजू दिवाकर, विवेक सरोज, राहुल गौतम, राजकमल पासी, आलोक कुमार, सुधीर कुमार, विकास गौतम, नागेश कुमार, श्रीराम मौर्या, संजय पासी, रामकेश, सहदेव भारतीय, रज्जन, अभय, अमरजीत, जितेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अनिल कांत, संजय कुमार आदि सैकड़ो लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कर यू.जी.सी. रेगुलेशन 2026 को पूर्ण समर्थन कर कड़ाई से लागू किये जाने की मांग किया।
भवदीय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel