शिव आराधना करने वाला व्यक्ति कालसर्प दोष से मुक्त रहता है : कौशिक

कालसर्प योग वाले व्यक्ति के लिए शिवरात्रि सर्वोपरि, कालसर्प दोष निवारण से मिलता है तनावमुक्त जीवन और आरोग्यता।

कुरुक्षेत्र, (वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ) यदि जातक की जन्म कुंडली में जब सभी ग्रह राहु व केतु के मध्य पड़ते हैं तो उसे कालसर्प दोष कहते हैं। यह जन्मकुंडली का बंधन योग भी कहलाता है। शिवरात्रि के पावन पर्व पर कालसर्प दोष निवारण का उपाय करने का विशेष महत्व माना जाता है जो इस बार शिवरात्रि पर्व 15 फरवरी दिन रविवार को आ रही है। षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवभक्तों को कालसर्प योग से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जो भक्त नित्य प्रति शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं, वो जातक कालसर्प दोष से मुक्त रहते हैं। कौशिक जी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नाग-नागिन का चांदी का जोड़ा बनवाकर उसके ऊपर सोने का पानी चढ़वाएं। साथ में सवा किलो चने की दाल, सवा मीटर पीला कपड़ा, दो जनेऊ, केसर, पांच प्रकार के फल, पांच प्रकार के मेवे, पंचामृत, गाय का कच्चा दूध, पीले फूल, पीले फूलों की एक माला व 27 बूंदी के लड्डु शिवलिंग पर चढ़ाने अर्पित करने से कालसर्प दोष दूर हो जाता है। परन्तु सभी व्यक्तियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि कालसर्प योग जैसे बड़े दोषों का ज्योतिष शास्त्र में कोई भी ऐसा उपाय नहीं है जो एक बार करने से जिंदगी भर के लिए अपना पूरा असर रखता हो। इसलिए व्यक्तियों को किसी भी तरह के संदेह में ना पड़कर हर वर्ष महाशिवरात्रि या नागपंचमी के पावन पर्व पर इस दोष के निवारण हेतु भगवान शिव की शरण में जाना चाहिए। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया कि इस उपाय को करने से जातक को मानसिक शांति मिलती है, पितर प्रसन्न होते हैं व धन- धान्य में वृद्धि करते हैं। पारिवारिक क्लेश समाप्त हो जाते हैं, संतान पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

Thu Feb 12 , 2026
कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ  देंगे परीक्षा पैटर्न, रणनीति और समय-प्रबंधन की जानकारी उत्तर बस्तर कांकेर 12 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 22 फरवरी को राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें शामिल होने वाले जिले के अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन, सही […]

You May Like

advertisement