Uncategorized
मथुरा रेडियो से महाशिवरात्रि पर डॉ. गोपाल चतुर्वेदी की हिन्दी वार्ता का प्रसारण 15 फरवरी को

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।
वृन्दावन : नगर के प्रख्यात अध्यात्मविद व साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी की हिन्दी वार्ता का प्रसारण आकाशवाणी के मथुरा-वृन्दावन केंद्र से 15 फरवरी 2026 को प्रातः 09 बजे से किया जाएगा।
इस विषय में जानकारी देते हुए आकाशवाणी मथुरा-वृन्दावन केंद्र के कार्यक्रम निष्पादक ओपी सिंह ने बताया है कि “शिव का कल्याणक स्वरूप एवं महाशिवरात्रि” विषय पर प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी की हिन्दी वार्ता का प्रसारण 15 फरवरी 2026 को प्रातः 09 बजे से केंद्र द्वारा किया जाएगा।यह हिन्दी वार्ता 15 मिनट की होगी। जिसे सभी श्रोतागण आकाशवाणी के एफ.एम. चैनल पसंख्या 102.20 पर श्रवण कर सकते हैं।




