आजमगढ़ में यूपी-112 की तत्परता से बची महिला की जान


सीने में दर्द की सूचना पर अस्पताल पहुंचाया, PRV टीम को मिला “PRV OF THE DAY” सम्मान

आजमगढ़ यूपी-112 पीआरवी-8453 के कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से सीने में तेज दर्द से पीड़ित एक महिला की जान बच गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पीआरवी टीम को पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 द्वारा “PRV OF THE DAY CERTIFICATE” से सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी यूपी-112 ने सोमवार को प्रमाण-पत्र वितरित किया।

क्या था मामला
30 जून 2026 को दोपहर 1:07 बजे पीआरवी-8453 पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कन्धरापुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कॉलर पूनम देवी ने सूचना दी कि उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हो रहा है और तबीयत बिगड़ गई है।

सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात सब कमाण्डर आरक्षी आनंद प्रसाद और पायलट मुख्य आरक्षी आलोक यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला की हालत गंभीर देखकर बिना देर किए उसे और उसके भाई को पीआरवी वाहन से आरोग्यम् अस्पताल, कोतवाली ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। समय पर मदद मिलने से महिला की हालत स्थिर हुई।

सम्मानित हुए
इस संवेदनशील और जनसेवामूलक कार्य के लिए पीआरवी-8453 की पूरी टीम को “PRV OF THE DAY” प्रमाण-पत्र दिया गया।

पुलिस ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।


VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम मंदिर चढ़ावे में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस ने निकाली "सद्बुद्धि पदयात्रा

Tue Jul 7 , 2026
पारदर्शी जांच की मांग, रैदोपुर दुर्गा मंदिर पर हुई प्रार्थना आज़मगढ़। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ द्वारा “सद्बुद्धि पदयात्रा” निकाली गई। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement