लालकुआं रेलवे स्टेशन निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, सांसद अजय भट्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, बोले होगी उच्च स्तरीय जांच

लालकुआं रेलवे स्टेशन निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, सांसद अजय भट्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, बोले होगी उच्च स्तरीय जांच।

रिपोर्टर, जफर अंसारी

, लालकुआँ

एंकर,लालकुआ अमृत भारत योजना के तहत लालकुआं रेलवे स्टेशन पर चल रहे करोड़ों रुपये के विस्तारीकरण कार्यों में गुणवत्ता से समझौते और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप अब सीधे नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट तक पहुंच गए हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए सांसद अजय भट्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और विभागीय जांच का आश्वासन दिया है।
सांसद अजय भट्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही पूरे मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
बताते चलें कि लालकुआं में अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा है। निर्माण कार्यों में घटिया ईंट, रेत और पीट लाइन की सामग्री के उपयोग की बात सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
इधर उत्तराखण्ड बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखण्डी और नगर पंचायत लालकुआं के सभासदों ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि योजना के धरातल पर उतरते ही यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों में पीट लाइन की आरबीएम को छानकर उसकी रेत से निर्माण कराया जा रहा है, साथ ही सबसे घटिया पीली ईंट और बालू का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं सोशल मीडिया और स्थानीय नागरिकों ने इस मामले की शिकायत लोकसभा सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती से की, जिस पर सांसद प्रतिनिधि ने फोन पर सांसद अजय भट्ट को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद सांसद अजय भट्ट ने जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
अब देखना यह होगा कि अमृत भारत योजना में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर जांच कब शुरू होती है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआँ में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: मनरेगा नाम बदलाव के खिलाफ सांकेतिक धरना, आर-पार की चेतावनी

Fri Jan 30 , 2026
, लालकुआँ में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: मनरेगा नाम बदलाव के खिलाफ सांकेतिक धरना, आर-पार की चेतावनी। रिपोर्टर -जफर अंसारी स्थान, लालकुआँ एंकर, लालकुआँ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना के नाम में बदलाव के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महात्मा […]

You May Like

advertisement