
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : देश में खुशहाली और उसे और शक्तिशाली बनाने के लिए मानव सेवा क्लब की ओर से मंगलवार को रोटरी भवन सभागार में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया।सुंदर कांड का पाठ बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा और मधु वर्मा के नेतृत्व में साज़ और संगीत के साथ हुआ। डॉ. शर्मा को पूरा सुंदर कांड कंठस्थ है। बड़ी तन्मयता से डॉ.शर्मा ने सुंदर कांड को बिना पढ़े प्रस्तुत किया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रो.शर्मा की सुंदर प्रस्तुति पर उन्हें शाल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रकाश,अरुणा सिन्हा, जितेन्द्र सक्सेना, इं.डी. डी. शर्मा,पीयूष गुप्ता,अंजलि सक्सेना,मंजू सक्सेना,बेबी शर्मा,शकुन सक्सेना, रश्मि सक्सेना, सुषमा रस्तोगी, नीतू टंडन, साधना गुप्ता,शशि बाला सक्सेना, ऊषा सक्सेना,पूनम गुप्ता,शोभा सक्सेना मंजू गुप्ता, अनिल गुप्ता,उमेश गुप्ता, मुकेश सक्सेना, इं के.बी.अग्रवाल, सत्येंद्र सक्सेना,राजेश सक्सेना, विजय कपूर, ब्रजेश कुमार,सुनील कुमार शर्मा,ए.एस.अग्रवाल,विजय शर्मागिरीश परमार,विष्णु अग्रवाल, रवि दलेला, शिफालिका, बीना रस्तोगी, कुसुम गुप्ता,इं. ए.एल.गुप्ता,अखिलेश कुमार,कंचन अग्रवाल मौजूद रहे।


