सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला जारी

थानेसर विधानसभा में 16 फरवरी को आयोजित होगा 14वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा थानेसर की दर्रा खेड़ा पंचायती धर्मशाला सभा में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

थानेसर,(प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 15 फरवरी : सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में 14वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 16 फरवरी को थानेसर विधानसभा में आयोजित किया जाएगा।
यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 16 फरवरी को थानेसर की दर्रा खेड़ा पंचायती धर्मशाला सभा में आयोजित होगा। शिविर में नेत्र परीक्षण एवं उपचार, दंत परीक्षण एवं उपचार, स्त्री रोग जांच एवं परामर्श, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा किशोरी दीदी वैन के माध्यम से एनीमिया जांच एवं परामर्श जैसी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।
जिन्दल हाउस कुरुक्षेत्र पर, इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का विजन स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का है ताकि स्वस्थ कुरुक्षेत्र विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में योगदान दे सके। उनका सपना है कि क्षेत्र का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को समय पर जांच, परामर्श, उपचार और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन मोबाइल मेडिकल वैन नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं, जो जरूरतमंद लोगों को उनके घर के पास ही चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही हैं। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत इन सेवाओं को और अधिक व्यापक और प्रभावी बनाया जा रहा है।
उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर थानेसर हल्का प्रभारी बलबिंद्र सिंह, शाहाबाद हल्का प्रभारी अजैब सिंह, राजेंद्र राजपूत और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बम-बम भोले से गूंज उठा फिरोजपुर

Mon Feb 16 , 2026
कांवड़ियों द्वारा हरिद्वार, ऋषिकेश से लाए गए गंगा जल से मंदिरों में हुआ अभिषेक फिरोजपुर में कावड़ियों का शहर की धार्मिक संस्थाओं एवं मंदिरों द्वारा हुआ स्वागतम (पंजाब) फिरोजपुर 15 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= यात्रा मार्ग में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह लंगर लगाए गए […]

You May Like

advertisement