डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक बने प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के महासचिव, समर्थकों में हर्ष

डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक बने प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के महासचिव, समर्थकों में हर्ष।

आजमगढ़।दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द कुमार पाठक को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति पर चेयरमैन उ०प्र० कांग्रेस विधि विभाग लखनऊ द्वारा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण द्वारा समारोह आयोजित कर अरविन्द कुमार पाठक को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर महासचिव अरविंद कुमार पाठक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट देवकरन सिंह संचालन मंत्री एडवोकेट रणधीर सिंह ने किया।
इस दौरान एडवोकेट जफर इकबाल, दिग्विजय सिंह, कल्पनाथ पाण्डेय, धीरेन्द्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र तिवारी, कृष्णचन्द उपाध्याय, रामानन्द यादव, बालकेश्वर त्रिपाठी, लालधर यादव, विरेन्द्र यादव, रामनयन यादव, जयप्रकाश यादव पूर्व मंत्री, देवमुनि राजभर, आभा श्रीवास्तव, उमेश राय, रामनगीना उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां सीता रसोई के पदाधिकारियों ने की बागेश्वर धाम में आयोजित निःशुल्क सामूहिक 300 कन्या विवाह महोत्सव में सहभागिता

Tue Feb 17 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन : मां सीता रसोई एवं संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब प्रांत के पदाधिकारियों ने बागेश्वर धाम में आयोजित निःशुल्क सामूहिक 300 कन्या विवाह महोत्सव में सहभागिता की।साथ ही बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री […]

You May Like

advertisement