दरगाह पर हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण, उलेमा ने ट्रेनिंग कैम्प में हज के बताए अरकान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : दरगाह आला हज़रत पर आज़मीन-ए-हज को ट्रेनिंग देने व टीकाकरण करने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से लगभग 100 आज़मीन हज का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सालय की टीम ने डीआईओ डॉक्टर प्रशांत रंजन नेतृत्व में डॉक्टर साहिबान अली की निगरानी में किया गया।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि हज यात्रियों की सहूलियत के लिए आज दरगाह पर दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मिया) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) की सदारत में दरगाह स्थित मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम मे कैम्प का आगाज़ सुबह 10 बजे तिलावत-ए-क़ुरान से किया गया। बहुत से आजमीन हज वो भी दरगाह पहुंचे जिन्होंने टीका अन्य कैंपों में लगवाया था लेकिन ट्रेनिंग दरगाह पर ली। इसके बाद मुफ्ती जमील व मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने हज के अरकान बताते हुए कहा कि 8,9,10,11,12 ज़िल्हिज़ज़ा हज के अहम दिन है। जिसमे हज के दौरान अदा की जाने वाली रस्में जैसे काबे शरीफ का तवाफ़,अहराम बांधने का सही तरीका,शैतान की कंकड़ी मारने के अलावा सफा और मरवा,मिना अरफात के मैदान में अदा की जाने वाली रस्में व इबादत का तरीका विस्तार से बताया। हज ट्रेनर सुहैल साबरी व रिजवाना खान ने बताया कि किसी हाजी को हज के दौरान कोई मदद चाहिए तो सऊदी हेल्पलाइन नंबर 1966 पर काल कर सकते है। सभी आजमीन हज स्मार्ट फोन चलाने की तैयारी कर ले। साथ ही हज सफर में ले जाने वाले सामान में किया ले जाना है और किया नहीं ले जाना है इसके अलावा हज में बरती जानी वाली सावधानियों के बारे में बताया। दरगाह की ओर से सभी आजमीन हज को हज व जियारत किताब जिसमें हज का तरीका बताया गया है बांटी गई। इस मौके पर दरगाह की ओर से मौलाना अबरार उल हक़,अनवारूल सादात,नाजिम रज़ा,अल्पसंख्यक विभाग से मोहम्मद राशिद के अलावा हाजी ताजुद्दीन,रईस अहमद,आफताब सुहैल,इकबाल अख्तर, स्वास्थ्य विभाग से शाहिद रज़ा,स्नेहिल सिंह,अंशिका सक्सेना,मोनिका रावत,राखी त्रिपाठी आदि का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में नवाबगंज,फतेहगंज, मीरगंज,फरीदपुर,आंवला,अलीगंज समेत शहर के आजमीन का टीकाकरण किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना भोजीपुरा, पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल

Tue Feb 17 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रात्रि थाना प्रभारी भोजीपुरा मय पुलिस बल क्षेत्र में गश्त व वांछित अभियुक्तों की चेकिंग कर रहे थे। समय करीब 01:40 बजे ग्राम मसीत से महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी। रोकने […]

You May Like

advertisement