थाना भोजीपुरा, पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रात्रि थाना प्रभारी भोजीपुरा मय पुलिस बल क्षेत्र में गश्त व वांछित अभियुक्तों की चेकिंग कर रहे थे। समय करीब 01:40 बजे ग्राम मसीत से महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी। रोकने का प्रयास करने पर वाहन नहर किनारे तेज गति से भागा व आगे पेड़ से टकरा गया। पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, जिसमें उ0नि0 रुक्मेश सिंह व का0 572 संजय सागर घायल हुए।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में 1. अकरम अली पुत्र छीट्रू शाह निवासी लभेड़ा थाना हाफिजगंज व 2. आसिफ पुत्र बशीर निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी गोली लगने से घायल हुए। साथ ही साहिल व शाहिद पुत्रगण मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 60,000 रू0/- नगद, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे व एक पिकअप वाहन बरामद हुआ। सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया।उक्त अभियुक्तगण थाना भोजीपुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 87/26 धारा 310(2) बीएनएस (धौराटांडा डकैती प्रकरण दिनांक 12/13.02.2026) में वांछित थे। अभियुक्त अकरम व आसिफ द्वारा दिनांक 09/10 की रात्रि थाना शाहाबाद जनपद हरदोई में भी डकैती की घटना कारित किया जाना प्रकाश में आया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश बना फार्मा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश, नवाचार और विश्वास का नया वैश्विक केंद्र

Tue Feb 17 , 2026
बदायूँ :16 फरवरी। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। आज उत्तर प्रदेश अपनी पहचान ‘ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी’ के रोल मॉडल के रूप में स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने और प्रदेश को फार्मा सेक्टर में अग्रणी […]

You May Like

advertisement