श्री अमरनाथ यात्रा हेतु 2 जुलाई को पहला जत्था रायबरेली से होगा रवाना

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
श्री अमरनाथ यात्रा हेतु 2 जुलाई को पहला जत्था रायबरेली से होगा रवाना

01जुलाई। विश्व प्रसिद्ध परंपरागत श्री अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से प्रारंभ हो रही है।श्री अमरनाथ यात्री महासंघ उत्तर प्रदेश रायबरेली के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद से शिव भक्तों का सबसे बड़ा जत्था मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में 02 जुलाई को चंद्रापुर कोठी मंदिर परिसर स्थित बाबा जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से प्रातः 11:30 बजे श्री अमरनाथ यात्रा हेतु प्रस्थान करेगा। उक्त यात्रा के संदर्भ में सभी अमरनाथ यात्रियों एवं मंडल के पदाधिकारियो के साथ यात्रा संबंधी तैयारियों एवंदिशा निर्देश तथा अमरनाथ यात्रा की जानकारी हेतु एक बैठक स्थानीय तुलसी पैलेस में आहुत की गई। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि इस वर्ष उनकी यह लगातार 20वीं अमरनाथ यात्रा होगी। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ हो रही है ,रायबरेली जिले भर से 120अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकलेगा। ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल एवं बाबा बर्फानी के भक्तों के द्वारा सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ की आरती- पूजन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी एवं जगदीश चैनानी के साथ उपस्थितशिव भक्तों के द्वारा किया गया।पंडित संदीप मिश्रा ने त्रिशूल पूजन जिला महासचिव विकास साव के द्वारा संपन्न करवाया। बम -बम भोले, हर हर महादेव- जोगी तेरा रूप निराला अमरनाथ में डेरा डाला- के जयकारों के साथ बाबा अमरनाथ बर्फानी के भक्तों में दिखा यात्रा को लेकर गजब का उत्साह, इसी के साथ मंटू शुक्ला ने शंखनाद करके इस वर्ष की यात्रा का शुभारंभ किया। इसी क्रम में मंडल संरक्षक महेंद्र अग्रवाल ने मातृभूमि सेवा मिशन संयोजक प्रदीप पांडे, योग गुरु बृजमोहन एवं शिव भक्तों को सम्मानित भी किया। पंकज मिश्रा एवं गंगेश चौरसिया ने बताया कि यात्रा संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, नीरज पाल, राजू चौधरी,राजकुमार प्रजापति, हरिश्चंद्र यादव, रामकुमार गुप्ता, जयप्रकाश जीवनानी, रमेश मौर्य, राजेश सिंह, मंटू शुक्ला, सुधीर मिश्रा ,रामराज गिरी, विकास साव, महेंद्रअग्रवाल, विनय त्रिपाठी,विशालेस्वर तिवारी, पंडित सतीश त्रिवेदी, गंगेश चौरसिया, राजू अग्रवाल,इंदुधर दीक्षित, राजेश कुमारी, राजेश मौर्य, राम प्रकाश श्रीवास्तव, दिलीप बाधवानी आदि शिव भक्त उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मानेसर में किया राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण

Wed Jul 2 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक विस अध्यक्ष ने कहा, प्रतिनिधियों को मिले हरियाणा की संस्कृति और प्रबंधन का बेहतर अनुभव। गुरुग्राम,1 जुलाई : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को मानेसर स्थित आईसीएटी परिसर का दौरा कर 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने जा रहे देश के पहले […]

You May Like

advertisement