विधानसभा घेराव आंदोलन में बरेली से महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव आंदोलन में बरेली से महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की पुलिस द्वारा तमाम प्रयास किए जाने के बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुँचने में सफल रहे। विधानसभा घेराव के दौरान लगभग दो घंटे तक जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद पुलिस ने सभी कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर इको गार्डन ले जाया गया।
यह भी अवगत कराना है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असफाक सक्लेनी सहित कई कांग्रेसजनों को पुलिस ने दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया था।
विधानसभा घेराव आंदोलन में मुख्य रूप से उल्फत सिंह कठेरिया, दिनेश कुमार वाल्मीकि, विनोद कुमार, ओम प्रकाश, जितेंद्र सिंह, रविंद्र प्रसाद, सतीश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता रेल मार्ग से लखनऊ पहुँचे, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर इको गार्डन ले जाया गया।महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में बरेली के कांग्रेसजनों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रदर्शन में भागीदारी दर्ज कराई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे में धुत युवकों ने बाइक सवार को पीटकर किया घायल

Thu Feb 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी दादी की दवा लेने जा रहे बाइक सवार को बीच रोड पर खड़े शराबियों ने पीटकर घायल कर दिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार चिटौली गांव निवासी राहुल अपनी दादी को दवा दिलाने बाइक के द्वारा […]

You May Like

advertisement