श्री शिव शक्ति मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : कुरुक्षेत्र के रामनगर में गली नम्बर एक में स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर, में सावन मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, मिसरी, बेल पत्थर चढ़ाकर विधिवत् पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी पंडित राकेश कुमार ने बताया कि इस साल अंतिम सोमवार पर ब्रह्म योग, रवि योग, इंद्र योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। सनातन धर्म में सावन सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन को शिवकृपा प्राप्ति का द्वार माना जाता है। जो हर दिन शिव पूजन नहीं कर पाते हैं, वे सावन के अंतिम सोमवार को व्रत रख शिव पूजा कर सकते हैं। भगवान शिव के व्रत को सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के अंतिम सोमवार पर शिव का जलाभिषेक करने से मुक्ति मिलती है और मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर ममता भटनागर, आराध्या भटनागर, बृजलाल पांचाल, गजेन्द्र, संजय शर्मा, रेखा रावत, सीमा, शैली, सुदेश अत्री, संजीव कपूर, सुखविन्द्र, बीरमती, रजनी, माधव, डेजी, रोशनी, मुकेश, गौरव, कविता, सिया, पूजा, गीता आदि अन्य भक्त मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टार्टअप का भविष्य भारत में उज्ज्वलः प्रो. महासिंह पूनिया

Wed Aug 6 , 2025
केयू मीडिया संस्थान में दस स्टार्ट-अप करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘नूतन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम’ में संस्थान के 10 छात्रों को एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से रोजगार के नवीन अवसर दूसरे छात्रों […]

You May Like

advertisement