Uncategorized

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का चालकों ने किया जोरदार स्वागत

सड़क से लेकर सदन तक करेंगे ड्राइवरो की आवाज को बुलंद

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र मन्दुरी एयरपोर्ट रोड के पास वाहन चालक कल्याण समिति व ड्राइवर वेलफेयर व ऑटो चालक व ई रिक्शा चालक समिति द्वारा आयोग के गठन की मांग को संसद में उठाने पर ड्राइवरों ने आम आदमी पार्टी सांसद का सम्मान समारोह आयोजित कर किया जोरदार स्वागत। गौरतलब है कि वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के तत्वधान में शुक्रवार को मंदूरी एयरपोर्ट स्थित मैदान में जनसभा आयोजित की गई। जहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आप सांसद संजय सिंह का संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव व ऑटो अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद मंच के माध्यम से ड्राइवर हितों को लेकर आवाज़ बुलंद की गई। इसी के साथ ही आप सांसद ने मार्ग दुर्घटना में अपना अंग गवा चुके ठेकमा ब्लॉक से ड्राइवर साथी राहुल को सम्मानित करते हुए सहायता राशि प्रदान की।आप सांसद ने ड्राइवरों को उनका हक और सम्मान मिलने तक साथ खड़े रहने का वादा किया। कहा कि ड्राइवरों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक एकजुट होकर आंदोलन करना पड़ेगा। इस दौरान जिला प्रबंधक महेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, संजय यादव, महेंद्र जयसवाल, रामजन भारती, पतिराम यादव, मुन्नीलाल यादव, अंगद यादव, हरिनाथ यादव और आप से प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव, ऑटो यूनियन अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक, ऑटो यूनियन मंत्री छोटेलाल ऑटो यूनियन संगठन मंत्री शाहिद अहमद अनिल पटेल सनी गुप्ता मुकेश श्रीवास्तव विंध्याचल शुक्ला राजू यादव अनिल यादव आदि मौके पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel