Uncategorized

विश्वविद्यालय के कुलपति पद का प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने संभाला कार्यभार

राज्यपाल व मुख्यमंत्री का जताया आभार, विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प।

थानेसर,(प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 21 फरवरी : महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय में आज नवनियुक्त कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान उनकी धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. सी. मलिक सहित विश्वविद्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा शोध गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान संस्कृति को सुदृढ़ करना, नवाचार को प्रोत्साहन देना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक सुधार, डिजिटल अवसंरचना का विस्तार, उद्योग, संस्थान सहयोग तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक साझेदारियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel