भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का पुतला

भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का पुतला।

स्थान- लालकुआँ

रिपोर्टर जफर अंसारी

एंकर-लालकुआं दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिति के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिपेन्द्र कोश्यारी के नेतृत्व में कोतवाली चोराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान दिपेन्द्र कोश्यारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी प्रगति, डिजिटल क्रांति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में बढ़ती शक्ति को सराह रहा है, उस समय देश के भीतर की राजनीतिक विरोध भावना को विदेशी मंच पर प्रदर्शित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास विरोध की राजनीति से भरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा पार्टी हित को देशहित से ऊपर रखा है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन विदेशी प्रतिनिधियों के सामने देश की गरिमा को ठेस पहुँचाना राष्ट्रहित के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और तकनीकी नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में इस प्रकार का प्रदर्शन देश की प्रगति को बाधित करने वाला कदम है। युवा मोर्चा देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने राहुल गाँधी से सम्पूर्ण देश से मांगी मागने की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओपन माइंड स्कूल का सदर विधायक का अदिति सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Mon Feb 23 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत ओपन माइंड स्कूल का सदर विधायक का अदिति सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन बिरला ओपन माइंड स्कूल का उद्घाटन था फर्स्ट फंक्शन भी था इनकी एक और ब्रांच है जो नेहरू नगर में है बहुत ही छोटे बच्चों की है बहुत ही सुंदर बच्चों का कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement